नीलगंगा थाना क्षेत्र से गांजा तस्कर गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नीलगंगा थाना क्षेत्र में वाकणकर ब्रिज के पास से पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बागपुरा का यह युवक पहली बार गांजे की तस्करी में पकड़ाया है। इसके पूर्व में आरोपी के कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नीलगंगा टीआई विवेक कनौडिया ने बताया नगर सुरक्षा समिति से जुडे कुछ सदस्यों ने इस मामले में बहुत बेहतर काम किया है। इन्हीं से गांजे की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। वाकणकर ब्रिज के पास अरोपी खड़ा था। पुलिस पहुंची तो भागने की फिराक में था।
इस पर उसके वाहन की तलाशी ली तो उसमें 1 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी बागपुरा का रहने वाला जितेंद्र पिता रामभरोसे मौर्य है। पुलिस जब उसे पकडऩे के लिए पहुंची तो अपरोपी भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
8 हजार के 50 हजार बनाता था
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धार जिले के आदिवासी क्षेत्रों से गांजा खरीदकर लाता है। यहां छोटी-छोटी पुडिया बनाकर बेचता है। गांजे की यह पुडिया 50-100रुपए में बिकती है। 1 किलो गांजे की कीमत 8 हजार रुपए बताई गई है जबकि आरोपी छोटी-छोटी पुडिया में इसे बेचकर करीब 50हजार रुपए बनाता। नीलगंगा, महाकाल और चिमनगंज मंडी क्षेत्र में कई जगह गांजे की पुडिय़ा बिकने की जानकारियां सामने आती है।









