Advertisement

नृसिंह घाट व लालपुल क्षेत्र में बन रहे अवैध आश्रमों को तोड़ा

सुबह-सुबह पहुंचा नगर निगम का अमला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिला प्रशासन ने बुधवार सुबह नगर निगम के साथ नृसिंह घाट क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे आश्रमों का पक्का निर्माण तोडऩे की कार्रवाई की। सुबह 7 बजे से ही प्रशासन की रिमूवल गैंग पुलिस बल के साथ मोर्चे पर तैनात हो गई और सिंहस्थ क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे निर्माणाधीन अवैध आश्रमों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रशासन की टीम ने लालपुल और नृसिंह घाट क्षेत्र में चिह्नित किए अवैध ढांचों को गिराया। लालपुर क्षेत्र स्थित श्री स्वामी संदीपेंद्र आश्रम के निर्माणाधीन अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया गया। नृसिंह घाट क्षेत्र में श्री क्षत्रिय कलोता समाज पारमार्थिक न्यास एवं अभा चंद्रवंशी समाज आश्रम के निर्माणाधीन परिसरों में नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अभियान का नेतृत्व नगर निगम के अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीएम एलएन गर्ग, और तहसीलदार शैफाली जैन ने किया।

Advertisement

2016 के बाद हुए निर्माणों पर गिरी गाज

यह कार्रवाई मुख्य रूप से उन पक्के निर्माणों पर की गई है जो पिछले सिंहस्थ (2016) के बाद अस्तित्व में आए थे। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में साधु-संतों के डेरे, टेंट और लाखों श्रद्धालुओं की पार्किंग के लिए बड़ी मात्रा में खुली जगह की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिंहस्थ क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया गया है ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement

Related Articles

Write a review