Advertisement

नैवद्य लोक में मिलेट्स आयटम भी सीएम ने लिया व्यंजनों का स्वाद

कोठी रोड स्वीमिंग पूल में अगले सात दिन तैराकी फ्री

Advertisement

उज्जैन। 18 करोड़ रुपए की लागत से बने नानाखेड़ा स्थित नैवेद्यलोक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मिलेट्स आयटम का स्वाद लिया। इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर 34 दुकानों के नैवेद्यलोक का सीएम ने गुरुवार को शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गन्ने का जूस निकाला कचरू भैया की कचौरी खाई और कुल्फी का आनंद भी लिया। दुकानदारों से मुलाकात भी की। सीएम ने कोठी रोड स्थित तरणताल लोकार्पित करते हुए अगले सात दिन तैराकी फ्री करने का ऐलान किया।

स्वाद के साथ सेहत भी: नैवेद्यलोक में स्वाद के साथ सेहत का समन्वय भी मिलेगा। यहां कोदो की खिचड़ी, कोदो खीर, कोदो इडली, ज्वार का पोहा, रागी सेंव, हेल्थी सलाद, ऑर्गेनिक ग्रॉसरी, ऑर्गेनिक ऑयल एवं घी भी मिलेगा। ढाबा रोड के कचरू भैया की कचौरी भी नैवेद्य लोक में मिलेगी।

Advertisement

नैवेद्य लोक में यह सुविधा: ओपन थियेटर, साउंड सिस्टम, सेंसर वाले महिला-पुरुष एवं दिव्यांगजन सुविधाघर, सीसीटीवी कैमरे से लैस परिसर, डीजी सेट, पॉर्किंग, अंडरग्राउंड सीवरेज, लैंड स्केपिंग।

Advertisement

नए स्वीमिंग पूल में यह सुविधा: नया स्वीमिंग पूल इंटरनेशनल पैरामीटर से बना है। इसमें बच्चों के लिए वॉर्मअप पूल भी है। पुल की गहराई 4.5 से 6.15 फीट है। 200 सीटिंग क्षमता की विजिटर गैलरी है। पॉर्किंग, फूडकोर्ट, सिटिंग चेयरपार्क, फिल्टर प्लांट, शॉवर, और वेटिंग लाउंज है।

तैराकी स्पर्धा की विजेता टीम को 51 हजार का इनाम

कोठी रोड स्थित स्वीमिंग पूल के शुभारंभ पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने तैराकी स्पर्धा की विजेता बालक-बालिका टीम को 51-51हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की। सीएम ने कहा कि 2 साल पहले 8.30 करोड़ की लागत वाले स्वीमिंग पूल का भूमिपूजन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा की तैयारी के हिसाब से किया था। आज यह बनकर तैयार है। सीएम ने शिप्रा नदी में तैराकी के आनंद का वर्णन किया। तैराकी स्पर्धा के प्रथम विजेता शिवोह्म तिवारी, उपविजेता आर्यन राजपूत और तीसरे स्थान पर रहे समर्थ गेहलोत का सम्मान भी सीएम ने किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें