Advertisement

पति ने की आत्महत्या ,लिखा ,जन्म का सफर समाप्त हुआ, बाकी छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा

इंदौर :पत्नी से दूर होने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला इंदौर के लसूड़िया का है। रविवार देर रात मां ने अपने बेटे को फंदे पर लटका हुआ देखा। पांच महीने पहले उसकी शादी marriage हुई थी और झगड़े के बाद पत्नी मायके में रह रही थी।

Advertisement

लड़के के परिजन का कहना है कि वह गांव के किसी अन्य लड़के से बात करती थी। यह बात पति husband को पता चलने के बाद दोनों के बीच तलाक की बात आई थी। तलाक पर दोनों परिवारों की सहमति बन गई थी लेकिन तभी लड़की ने लड़के को तलाक देने से मना कर दिया इसके बाद लड़के ने आत्महत्या कर ली।

लसूड़िया पुलिस ने बताया कि मृतक नितेश (21) पुत्र विलास मंसौरे निवासी मालवा कॉलेज परिसर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रिश्तेदार ने बताया कि पांच माह पहले ही नितेश की बेरिया ग्राम कन्नौद के पास शिवानी से शादी हुई। शादी के बाद नितेश को पता चला कि शिवानी गांव के किसी अन्य लड़के से बात करती है। इसके बाद दोनों की दूरियां बढ़ गई।

Advertisement

दोनों के बीच दूरियां बढ़ने पर पत्नी ने नितेश पर तलाक का दबाव बनाया और इस पर दोनों परिवारों की सहमति भी हो गई। सोमवार को कन्नौद से तलाक लिए जाने की बात तय हुई। रविवार रात में शिवानी ने 8 बजे नितेश को कॉल किया ओर कहा कि अभी तलाक नहीं लेना है जन्माअष्टमी के बाद इस बारे में बात करेंगे। नितेश ने अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद नितेश कमरे में गया और रविवार रात में ही उसने फांसी लगा ली। जान देने के पहले उसने अपने मोबाइल पर एक 10 सेकंड का स्टेट्स भी लगाया। इसमें उसने कहा कि एक जन्म का सफर समाप्त हुआ, बाकी छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा।

नितेश कमरे में गया इसके बाद उसने रात में फांसी लगा ली। जान देने के पहले उसने अपने मोबाइल पर एक 10 सेकंड का स्टेट्स भी लगाया है। जिसमें उसने कहा कि एक जन्म का सफर समाप्त हुआ, बाकी छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा। परिवार के लोगों के मुताबिक शिवानी गांव में ही किसी अन्य लड़के से बात करती थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें