Advertisement

पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाया

पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे, हालत गंभीर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महिला का फोन पर पति से विवाद हुआ जिसके बाद उसने जहर खा लिया। पड़ोसी उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार कर भर्ती किया गया। माया पति विक्रम 30 वर्ष निवासी झिरन्या थाना भैरवगढ़ का पति मजदूरी करने मंगलवार को कहीं गया था।

सुबह माया उससे फोन पर विवाद कर रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले इसी दौरान माया घर में गई और जहर खा लिया हालात बिगडऩे पर पड़ोसी नरेन्द्र, मुकेश उसे लेकर जिला अस्पताल आये। नरेन्द्र ने बताया कि माया के दो बच्चे हैं। उसका पति मंगलवार से कहीं मजदूरी करने गया है।

Advertisement

भाई को जन्मदिन पर नहीं बुलाया तो पीटा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शिकारी गली में रहने वाले युवक के साथ भाई ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट कर दी। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि नाती के जन्मदिन पर नहीं बुलाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार लल्ला उर्फ शाहिद पिता अब्दुल कयूम निवासी हाजी इब्राहिम की चाल शिकारी गली के साथ भाई शेरू उर्फ नासिर पिता अब्दुल कयूम, यास्मिन उर्फ पम्मी पति शेरू, गुन्ना उर्फ अलिसा पिता शेरू और बिन्नू पिता शेरू ने मारपीट की।

Advertisement

लल्ला ने पुलिस को बताया कि बेटे के जन्मदिन पर उक्त लोगों को नहीं बुलाया तो विवाद के बाद मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें दोनों ही पक्ष के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें