Advertisement

पत्नी के घर में घुसकर स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला पति पकड़ाया, जेल भेजा

दहेज के लिए परेशान करता है, दो सालों से अलग रह रही पत्नी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बडऩगर थाना क्षेत्र की बम कॉलोनी में रहने वाली महिला के घर में घुसकर स्कूटी और बाइक में आग लगाकर भाग निकलने वाले उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति-पत्नी के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है जिसके चलते दो सालों से पत्नी मायके में रह रही है और ब्यूटी पार्लर का काम कर गुजर बसर करती है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 9 मार्च को फरियादिया पूजा पाल (29) निवासी बम कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि उसके पति जगदेव पिता सत्यनारायण पाल निवासी पंचवटी स्कूल के पास सोमवार को उसके घर आया और पुराने झगड़े की बात को घर के अंदर ढालिए में खड़ी स्कूटी और उसके पापा कैलाशचंद्र पाल की बाइक में आग लगाकर भाग निकला। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की जिसने आरोपी जगदेव पाल को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था जिसका प्रकरण बडऩगर में कोर्ट में चल रहा है।

Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला बदमाश पकड़ाया
उज्जैन। चिमनगंज मंडी पुलिस ने परिचित नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सतीश चौहान (35) निवासी संजयनगर को पकड़ा। उसने रंगपंचमी के दिन नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि मेडिकल में कुछ इश्यू के चलते आरोपी को गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।

पेड़ की आड़ में बैठकर लगा रहे थे बाजी पर बाजी, दो जुआरी पकड़ाए

Advertisement

उज्जैन। खाराकुआं पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बाजी पर बाजी लगा रहे दो जुआरियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से ताशपत्ते और नकदी जब्त की गई है।
खाराकुआं पुलिस ने बताया कि १० मार्च को एसआई लिबान कुजुर पुलिस बल के साथ भ्रमण करते हुए गोपाल मंदिर क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां मुखबिर ने सूचना दी कि छत्रीचौक गार्डन में दो व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पेड़ की आड़ में बैठकर दो शख्य बाजी पर बाजी लगा रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अजय उर्फ बिल्ला पिता नानू गुजराती (23) निवासी बाबा रामदेव मंदिर के पास, उर्दूपुरा और आकाश पिता गेंदालाल बामने (20) निवासी भेरूनाला बताया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से नकदी और ताशपत्ते जब्त किए गए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें