Advertisement

परिवार पर भारी पड़ी लापरवाही, मामले की जांच की जा रही

बैरिकेड्स में जा घुसे बाइक सवार किशोर की मौत, एक गंभीर घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:आगर रोड पर राघवी थाना क्षेत्र में नाकोड़ा पेट्रोल पंप के सामने पुलिस चेकपोस्ट पर बाइक सवार दो लोग बैरिकैड्स में जा घुसे। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके चचेरे भाई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हादसा मंगलवार रात 8:30 बजे घट्टिया के समीप हुआ। नलखेड़ा के ग्राम देहरी गुराडी के रहने वाले नवीन पिता प्रेमनारायण मेघवाल उम्र 14 साल की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद बड़े पापा का बेटा राहुल मेघवाल की भी हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। परिजन ने बताया कि मृतक नवीन के पिता प्रेमनारायण एक साल से नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार कॉलोनी में बिल्डर के अधीन निर्माणाधीन मकान में चौकीदार हैं। वह माता-पिता के साथ एक साल से उज्जैन में ही रहता है।

Advertisement

दो दिन पहले भाई के साथ नलखेड़ा स्थित अपने गांव गया था। मंगलवार को वापस उज्जैन आ रहा था। इसी दौरान घट्टिया के समीप चेक पोस्ट पर पुलिस का चेकिंग अभियान चल रहा था। वे पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए। बाइक की गति भी तेज थी। वे ट्रक के बराबर रोड पर चल रहे थे। चेकपोस्ट पर ट्रक तो रूक गया लेकिन अंधेरा होने से सामने बैरिकैंड्स नहीं दिखा और बाइक सवार चचेरे भाई उससे टककरा गए।

स्पीड तेज होने के कारण जोरदार टक्कर हुई। 14 साल के किशोर नवीन के सिर में गहरी चोंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। चेकपोस्ट पर मौजूद पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review