Advertisement

पानी की लाइन पर खंभा गाड़ दिया, 3 दिन से फैल रहा पानी

उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण अभियान के बीच अस्त-व्यस्त बुनियादी सुविधाओं ने रहवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निजातपुरा से कंठाल मार्ग पर खंबा पेयजल लाइन तक गाड़ दिया था। इसके अलावा मंगलवार को जेसीबी से खुदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन फोड़ दी थी।

Advertisement

निगम अधिकारियों ने मंगलवार को ही स्थिति सामान्य करने का आश्वासन दिया था, लेकिन गुरुवार को भी क्षेत्र में जल संकट और दूषित पानी की समस्या जस की तस बनी रही।स्थानीय रहवासियों को समस्या का अंदाजा बुधवार-गुरुवार को करीब 7.30 बजे हुआ, जब नल खुलते ही साफ पानी की जगह गंदा और सीवरेज मिला पानी आने लगा। दो दिनों से क्षेत्र में दूषित जल की सप्लाई हो रही है। जिससे लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया।

स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि मोहित जायसवाल ने बताया कि पाइपलाइन फूटने से क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। जल संकट की इस समस्या का नगर निगम द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। मोहित जायसवाल ने बताया कि बुधवार को कुछ जगह काम हुआ था लेकिन लाइन पूरी तरह दुरुस्त नहीं हुई।

Advertisement

गुरुवार को भी गंदा पानी सप्लाई हुआ और लोग परेशान होते रहे। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि विकास के नाम पर सड़कों को चौड़ा करना तो सही है, लेकिन पाइपलाइन और बिजली जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की अनदेखी की जा रही है। खुदाई के समय सावधानी न बरतने के कारण बार-बार पाइपलाइन फूट रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें