Advertisement

पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी मंच, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2023 का उद्घाटन किया। तीन दिन तक चलने वाले इस टेक इवेंट के 7वें संस्करण में 6जी, 5जी नेटवर्क सुधार, दूरसंचार और अन्य क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।

Advertisement

इवेंट में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और इंडस्ट्री लीडर्स भी मौजूद हैं।एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी मंच पर एआई एप्लीकेशन, एज कंप्यूटिंग, इंडस्ट्री 4.0 और इंडिया स्टैक को लेकर भी नई जानकारी मिलेगी।

आईएमसी 2023 में ब्रॉडकास्ट, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर जैसे संबंधित टेक्नोलॉजी डोमेन के विस्तार को शोकेस किया जा रहा है। तीन दिवसीय इवेंट में 5जी, 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी टेक्नोलॉजी पर प्रकाश डाला जाएगा और सेमीकंडक्टर उद्योग, ग्रीन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा आदि से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिलायंस जियो कॉर्नर का दौरा किया। इस दौरान जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को कंपनी द्वारा आईएमसी 2023 में डिस्प्ले किए गए नए उत्पादों और समाधानों के बारे में बताया। पीएम मोदी ने इस साल इवेंट में एयरटेल और एरिक्सन की ओर से डिस्प्ले की गई नई तकनीक पर भी नजर डाली।

बता दें कि इस इवेंट में Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने नए 5G उपयोग के मामलों का प्रदर्शन करेंगी, अपने एप्लिकेशन और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी जो अगले कुछ वर्षों में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो सकती हैं।

Advertisement

आईएमसी 2023 में लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेने वाले हैं, जिनमें लगभग 5000 सीईओ स्तर के प्रतिनिधि, 230 एक्सहिबिटर्स, 400 स्टार्टअप और अन्य हितधारक शामिल होंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें