पुजारी ने मां, पत्नी और तीन बेटियों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट

घर में लगाया लाशों का ढेर
सोमवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। देहरादून के पास रानीपोखरी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई.
शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।एक पुजारी ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेतकर निर्मम हत्या की दी।
एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला है. हत्या का कारण क्या रहा होगा, यह जानकारी आरोपियों से बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटियां, आरोपी की मां और पत्नी शामिल हैं।
आरोपित ने सभी की चाकू मारकर हत्या कर दी। रानीपोखरी नगरघेर में परिजनों की हत्या का आरोपित कई वर्षों से नागाघर में रह रहा था। प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा पाठ करता था। और शांत रहता था। हर कोई यह सोचकर हैरान है कि उसने इस घटना को कैसे अंजाम दिया होगा।
हत्यारे ने वारदात को चाकू से अंजाम दिया है। उसने माता-पत्नी और बेटियों पर चाकू से अनगिनत वार किए। पूरे घर में फैला खून आरोपी की बर्बरता को बयां कर रहा था।
लेकिन एक बात किसी के गले से नहीं उतर रही है कि आरोपी ने अकेले इतनी बर्बरता के साथ पांच लोगों को कैसे मौत के घाट उतारा। इसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच व पूछताछ कर रही है।









