Advertisement

पूर्व डकैत मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल

भोपाल। अतीत में चंबल के बीहड़ों में आतंक का पर्याय रहे पूर्व दस्‍यु मलखान ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। राजधानी में पीसीसी कार्यालय पहुंचकर उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी ज्‍वाइन की। पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने उन्‍हें पार्टी की सदस्‍यता दिलाई।

Advertisement

इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष व आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे।इस मौके पर मलखान सिंह ने कहा कि मैंने सोचा था कि भारतीय जनता पार्टी कोई सिद्धांतवादी पार्टी होगी, लेकिन यह मेरा भ्रम था। भाजपा कई ऐसी नहीं है। मलखान सिंह ने भाजपा की सरकार बदलने का आह्वान किया और कहा कि मुझे इस पार्टी से नफरत हो गई है.

मलखान कभी बीहड़ के दस्यु किंग कहलाते थे। खुद को डाकू कहलाना गलत बतलाते हैं। उनके अनुसार वे अन्याय के खिलाफ बागी थे। मंदिर की 100 बीघा जमीन को मंदिर में मिलाने के लिए उन्होंने हथियार उठाए थे। उस दौरान वे पंच भी थे।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘अन्याय और अत्याचार नहीं बढ़ता तो मैं बागी नहीं बनता। सिद्धांत वाली पार्टी जानकर भाजपा के लिए कभी प्रचार किया था, लेकिन भाजपा में अब अन्याय-अत्याचार बढ़ गया है। रेप हो रहे हैं, लोगों की जमीनें छीनी जा रही हैं, इसीलिए मैंने भाजपा का त्याग किया।’उन्होंने कहा, ‘तब अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई थी, आज अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ कर देंगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर बैठा देंगे।’PCC चीफ व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘मलखान सिंह जो कह रहे हैं, वो बात पूरा प्रदेश कह रहा है।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें