Advertisement

पैदल चल रहे युवक को कार ने टक्कर मारी

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित दो तालाब के समीप बाइक लेकर पैदल चल रहे युवक को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

राहगीरों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया रामचंद्र पिता मांगीलाल परमार निवासी चिंतामण मंगलवार को शहर में किसी काम से आए थे। इसी दौरान बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर वे बाइक लेकर पैदल चल रहे थे। पीछे से अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

स्कॉर्पियों ने बाइक को टक्कर मारी

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में खिलचीपुर स्थित ८४ महादेव मंदिर के सामने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने मदद कर घायल बाइक चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया सेठीनगर के रहने वाले शिशिर पिता कांतिलाल शर्मा खिलचीपुर रिश्तेदार के यहां गए थे। रास्ते में अज्ञात स्कॉर्पियों चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

कार ने ऑटो को टक्कर मारी

Advertisement

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सोडंग में कार ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। घायल ऑटो चालक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया लियाकत पिता सोकत अली निवासी पक्की कॉलोनी बेगम बाग यात्रियों को छोडऩे सोडंग गया था। इस दौरान सोडंग में अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें