प्रेम प्रसंग : आधी रात को जहर खाया, मौत

उज्जैन। गंभीर डेम के नजदीक स्थित फाजलपुरा गांव के 24 वर्षीय चंदर पिता भागीरथ चौहान ने रविवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। रात में तबीयत बिगडऩे पर परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उसे रात 2 बजे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे।

Advertisement
यहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह चंदर की मौत हो गई। चंदर के दो बड़े भाई व दो बहन हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। चंदर फिलहाल मजदूरी करता था और अविवाहित था। सूत्रों के मुताबिक चंदर ने प्रेम-प्रसंग के Aकारण यह कदम उठाया है। मामले की भैरवगढ़ पुलिस जांच कर रही है।
Advertisement









