Advertisement

फरार आरोपी पकड़ाए, 49 हजार से अधिक का माल बरामद, जेल भेजा

मामला सोलर प्लांट से कॉपर केबल चुराने का एक आरोपी पहले से जेल में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सोलर प्लांट से कॉपर केबल चुराने वाले तीन फरार आरोपियों को माकड़ौन पुलिस ने पैंतीसा डेम के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर करीब १300 मीटर डीसी कॉपर केबल बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 49.400 रुपए है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एक आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दरअसल, 29 जनवरी को कड़ोदिया स्थित 15 मेगावॉट सोलर प्लांट से अज्ञात आरोपियों द्वारा बड़ी मात्रा में कॉपर केबल चोरी की थी। मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले साक्ष्य और सूचना के आधार पर अमीन पिता फकीर मोहम्मद निवासी कड़ोदिया की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।

Advertisement

पूछताछ के दौरान अमीन ने सोलर प्लांट से कॉपर केबल चुराना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर करीब 46 हजार रुपए की 1200 मीटर कॉपर केबल जब्त की गई। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की और फिर दोबारा कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया। शेष तीनों आरोपी के बाद से फरार चल रहे थे जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पैंतीसा डेम की ओर तीन संदिग्ध घूम रहे हैं। जिसके बाद एसआई हुकुमसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीनों संदिग्ध पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बलवंत सिंह पिता केसरसिंह राजपूत (25), देवेंद्र सिंह पिता विक्रमसिंह राजपूत (27) और समीर पिता नबी खां (2०) तीनों निवासी कड़ोदिया बताए। पूछताछ में उन्होंने सोलर प्लांट से डीसी कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

Advertisement

नाले में छिपाकर रखा था माल
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी का माल पैंतीसा डेम की ओर नाले में छिपाकर रखना बताया। इसके बाद पुलिस टीम बताए स्थान पर पहुंची और करीब 1300 मीटर डीसी कॉपर केबल बरामद की जिसकी अनुमानित कीमत 49,400 है।

केबल चुराना मुश्किल
सोलर प्लांट से केबल चुराना मुश्किल है क्योंकि उसमें करंट होता है। जानकार शख्स ही इसे निकाल सकता है। चारों चोर इलाके से वाकिफ थे, उन्हें जानकारी थी कि प्लांट से कॉपर केबल कैसे निकालना है। इसी के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

इनका कहना
तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
– प्रदीप सिंह राजपूत, टीआई, थाना माकड़ौन

Related Articles

Write a review