Advertisement

फिर छपाक…इसी गर्मी से शुरुआत

सबसे पहले अक्षरविश्व में देखिए बनने के बाद कोठी रोड का अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पैमानों पर बना, फिलहाल दर्शक दीर्घा का काम चल रहा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोठी रोड पर बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। फिलहाल केवल दर्शक दीर्घा का काम चल रहा है जिसे भी फरवरी अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसी गर्मी से शहरवासी इसमें गोता लगा सकेंगे। जहां नया तरणताल बन है, उस पहले वर्ष 1969 में बना तरणताल था। इस तरणताल को पांच वर्ष पहले नगर निगम ने बंद कर दिया था। इसकी वजह मेंटेनेंस खर्च भारी पडऩा, रुपया खर्च करने पर भी पूल का पानी ना साफ रहना और लोगों के लिए पुल में तैराकी करना खतरनाक हो जाना रही।

Advertisement

दरअसल, कोठी रोड पर बने स्वीमिंग पूल की साइज पहले जगह की कमी के कारण 21 बाय 50 मीटर ही थी लेकिन बालोद्यान की कुछ जगह को बढ़ाकर इसकी साइज 25 बाय 50 मीटर कर इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया। हालांकि, 2025 में गर्मी के दौरान इसे शुरू करने की योजना थी लेकिन काम पूरा नहीं होने के चलते यह आगे बढ़ गया।

ऐसा है नया स्वीमिंग पूल

Advertisement

नगर निगम का नया स्वीमिंग पूल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पैमानों पर बनाया गया है। पूल की लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है, जबकि इसकी गहराई 4.50 फीट से 6.50 फीट तक है। इसी के समीप वॉर्मअप पूल भी बनाया गया है जिसकी लंबाई 12 फीट और चौड़ाई 6 फीट है, जबकि गहराई 3 फीट से 4.50 फीट तक है।

अलग-अलग चेंजिंग रूम

स्वीमिंग पूल में लेडिज और जेंट्स के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग ओपन शॉवर एरिया भी है जहां पूल में उतरने से पहले और बाद में तैराक शॉवर ले सकते हैं। इसमें नल और अन्य एसेसरीज लगाने का काम भी पूरा हो गया है।

दीवारों पर की चित्रकारी

पू ल में तैराकी करने वालों को बेहतर माहौल मिले इसलिए इसकी अंदरुनी दीवारों पर चित्रकारी भी की गई है। दीवारों पर प्रकृति से प्रेरित फूल और पत्तियों के चित्र बनाए गए हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसके अलावा वॉर्मअप पूल के समीप बने फिल्टर प्लांट रूम में कनेक्शन का काम भी पूरा हो चुका है।

दर्शक दीर्घा का काम शेष

पूल की बिल्डिंग की छत पर दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है जिसका काम वर्तमान में चल रहा है। जल्द ही इस पर केनोपी लगाई जाएगी। इसमें बाद यहां आने वाले दर्शकों के लिए सीट लगाई जाएंगी जिसका सामान आ चुका है। सीटों का कलर रंग नीला और ऑरेंज रहेगा। केनोपी का काम पूरा होते ही सीटों को लगाया जाएगा।

टाइल्स की जगह कोबल

बा हर फ्लोरिंग का काम रहे विमल पाटीदार ने बताया कि दर्शक दीर्घा को छोड़कर स्वीमिंग पूल का सभी काम पूरा हो चुका है। बाहर जो फ्लोरिंग की जा रही है, इसका अलग से टेंडर निकाला गया था। यहां टाइल्स की जगह पत्थर से बने कोबल से फ्लोरिंग की जा रही। यह काम भी इसी माह में खत्म कर दिया जाएगा।

इनका कहना
इस साल से शहरवासियों को कोठी रोड स्थित नए स्वीमिंग पूल की सौगात मिल जाएगी। जल्द ही इसका उद्घाटन भी कर दिया जाएगा। इसके बाद इसी गर्मियों से शहरवासी तैराकी का आनंद ले सकेंगे।
मुकेश टटवाल, महापौर

Related Articles

Write a review