फ्रांस :पेरिस समेत 16 शहरों में एक महीने का लगा लॉकडाउन

By AV NEWS

फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर की वजह से राजधानी पेरिस में एक महीने का लॉकडाउन लगा दिया गया है। पेरिस के साथ देश के 15 अन्य इलाकों में भी शुक्रवार आधी रात से लॉकडाउन किया जा रहा है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा कि ये लॉकडाउन पहले के लॉकडाउन की तरह सख्त पाबंदियों वाला नहीं होगा। फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 35,000 नए मामले सामने आए हैं।

उधर, यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) की क्लीनचिट के बाद यूरोपियन देश जल्द ही एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड कीफ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर की वजह से राजधानी पेरिस में एक महीने का लॉकडाउन लगा दिया गया है। पेरिस के साथ देश के 15 अन्य इलाकों में भी शुक्रवार आधी रात से लॉकडाउन किया जा रहा है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा कि ये लॉकडाउन पहले के लॉकडाउन की तरह सख्त पाबंदियों वाला नहीं होगा। फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 35,000 नए मामले सामने आए हैं।

उधर, यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) की क्लीनचिट के बाद यूरोपियन देश जल्द ही एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन से वैक्सीनेशन शुरू करने की तैयारी में हैं। यूरोपियन देशों ने कहा कि स्पेन, पुर्तगाल, नीदरलैंड्स, जर्मनी, इटली, फ्रांस, लात्विया, लिथुआनिया और साइप्रस समेत कई देशों में जल्द ही इस वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू होगा। वहीं, आयरलैंड और स्वीडन में हालात का रिव्यू करने के बाद इस पर फैसला लेंगे। कोरोना वैक्सीन से वैक्सीनेशन शुरू करने की तैयारी में हैं। यूरोपियन देशों ने कहा कि स्पेन, पुर्तगाल, नीदरलैंड्स, जर्मनी, इटली, फ्रांस, लात्विया, लिथुआनिया और साइप्रस समेत कई देशों में जल्द ही इस वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू होगा। वहीं, आयरलैंड और स्वीडन में हालात का रिव्यू करने के बाद इस पर फैसला लेंगे।

फ्रांस में पाबंदियों की अहम बातें

कोरोना के प्रसार में काफी तेजी आई है। कई अलग-अलग वैरिएंट्स के साथ फ्रांस एक तरह से महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। ICU में इस वक्त कम उम्र वाले कोरोना के मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं और इस वक्त अस्पतालों में मरीजों के रहने की अवधि भी पहले के मुकाबले बढ़ी है।

देश के 16 प्रांतों में वायरस के प्रसार पर काबू पाने के लिए आवश्यक सामग्रियों की बिक्री से संबंधित व्यवसायों और सेवाओं को खोलने की अनुमति दी जाएगी। नर्सरी, एलिमेंट्री और हाईस्कूल इस दौरान खुले रहेंगे।

इस दौरान लोग चहलकदमी के लिए घर से बाहर निकल सकेंगे। बिना किसी समय सीमा के किसी खेल का आनंद ले सकेंगे, लेकिन इसके लिए आपके पास सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य होगा और घर से दस किलोमीटर के दायरे में ही रहना होगा।

Share This Article