फ्रीगंज ओवरब्रिज, देवासगेट बस स्टैंड का भी निरीक्षण करने पहुंचे

कलेक्टर ने केडी गेट रोड चौड़ीकरण योजना देखी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद पहली बार मंगलवार को कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने नगर निगम अधिकारियों के साथ केडी गेट रोड चौड़ीकरण का काम देखा। उन्होंने मौके पर जाकर एक एक काम देखा और पूरी योजना भी मांगी। मार्ग के धर्मस्थलों की भी जानकारी ली। जल्द ही वे निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर कोई निर्णय लेंगे। फ्रीगंज में प्रस्तावित नए ओवरब्रिज के लिए भी मौके के हाल देखे।

कलेक्टर सिंह मंगलवार सुबह 8.7 डिग्री के न्यूनतम पारे के बावजूद करीब 7 बजे केडी गेट रोड का काम देखने निकल पड़े। निगम के अधिकारी भी तत्काल पहुंचे। कलेक्टर ने अब तक किए गए कामों को देखा और समझा। निगम अधिकारियों से उन्होंने पूरी योजना भी मांगी है। इसका अध्ययन करने के बाद वे बैठक लेकर कोई समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। रोड का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने अपनी दिनचर्या के अनुसार महाकाल दर्शन किए।

advertisement

फ्रीगंज में बनना है नया ओवरब्रिज

फ्रीगंज में नया ओवरब्रिज बनाने के लिए 91.78 करोड़ रुपए की योजना मंजूर हो चुकी है, लेकिन अभी इसका टेंडर जारी होना बाकी है। कलेक्टर सिंह ने इस योजना की भैतिक स्थिति जानी और देवासगेट बस स्टैंड भी देखा। इस क्षेत्र से रोप वे भी प्रस्तावित है।

advertisement

अभी उलझन में है केडी गेट रोड का काम

केडी गेट से इमली तिराहा तक रोड चौड़ीकरण का करीब 80 फीसदी काम हो चुका है। सीएम डॉ. यादव ने आने वाले सिंहस्थ के मद्देनजर इसमें सेंट्रल डिवाइडर बनाने की घोषणा की है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बीच में पाइपलाइन और सीवर लाइन डाली जा चुकी है। इस कारण अब यह काम संभव नहीं। इसके चलते प्रशासन अब मध्यस्थ की भूमिका में आ गया है।

केडी गेट रोड चौड़ीकरण की योजना अभी देखी है। डीपीआर भी देखी जाएगी। इसके बाद अन्य पहलुओं पर विचार होगा।-नीरजकुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

close