Advertisement

बड़ा विमान हादसा ATR-72 पैसेंजर प्लेन पोखरा के पास क्रैश

नेपाल में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है. नेपाल के प्रमुख शहरों में से एक पोखरा के समीप एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस विमान में 68 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना पाकर रेस्क्यू फोर्स मौके पर पहुंच गई है. दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था.

Advertisement

नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। प्रमुख जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने बताया कि अब तक 60 शव निकाले जा चुके हैं। पहले सरकार ने मौतों का आंकड़ा 29 बताया था। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी नहीं बचा। इधर, घटनास्थल से दो लोगों को जीवित निकाला गया, दोनों मछुआरे थे।

हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आई हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयावह नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें