Advertisement

बढ़ती डिमांड :मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस एक्स. के फेरे फिर बढ़ाए

उज्जैन। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मुंबई सेंट्रल से इंदौर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09085/09086 तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर से बढ़ाए गए हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 27 फरवरी तक निर्धारित है, वह अब 27 मार्च तक मुंबई सेंट्रल से चलेगी।

Advertisement

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल जिसका अंतिम राउंड 28 फरवरी तक निर्धारित है, वह अब 28 मार्च तक इंदौर से चलेगी। इसके निर्धारित रूट, कोच कंपोजिशन, दिन एवं स्टाूपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गाड़ी संख्या 09085/09086 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी यात्री रिजर्वेशन काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करवाई जा सकती है।

Advertisement

ट्रेनों के बारे में जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट जाकर देख सकते हैं।

इधर, ब्लॉक के कारण 3 ट्रेनें प्रभावित

Advertisement

डीएफसीसीआईएल परियोजना के अंतर्गत मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में दिवा-वसई रोड खंड पर खारबाव स्टेशन पर नई अप एवं डाउन गुड्स लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण 21 फरवरी को रतलाम मंडल से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

गाड़ी संख्या 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस 21 फरवरी को जयपुर स्टेशन से 3 घंटे देरी से चलेगी।

गाड़ी संख्या 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 21 फरवरी को इंदौर स्टेशन से 2 घंटे देरी और गाड़ी संख्या 22653 तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 21 फरवरी को तिरुवनंतपुरम स्टेशन से 3.30 घंटा देरी से चलेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें