Advertisement

बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने से बड़ा हादसा,9 लोगो की मौत

बस-कार की टक्कर में 9 की मौत:झपकी की वजह से कार डिवाइडर से उछलकर टकराई,

Advertisement

गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, बस चलाते समय ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और कार से टकरा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हैं।

जिस कार से टक्कर हुई, उसमें 8 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई। कुछ बस सवार घायल हुए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बीती रात हुआ। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया।

Advertisement

राजमार्ग पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रुका रहा। बस सूरत से वलसाड जा रही थी। सभी मृतक कार सवार थे। मृतक कहां के थे और कहां जा रहे थे, इसका पता लगाया जा रहा है। जिस एसयूवी कार से टक्कर हुई, वह पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी है। बस को भी नुकसान पहुंचा है। हार्ट अटैक के बाद ड्राइवर जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें