Advertisement

बांदा नाव हादसा: किशनपुर इलाके में यमुना में देर रात मिले छह शव, बाकी लापता की तलाश

बांदा। बांदा जिले की मर्का नाव हादसा में लापता लोगों में छह के शव किशनपुर थाना इलाके में यमुना में देर रात उतराते मिले हैं। अब तक नौ शव बरामद किए गए हैं। शवों की पहचान करने और बाकी लापता लोगों की तलाशी अभियान जारी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, किशनपुर थाना इलाके के नरौली किशनपुर मझिगवां घाट पर आधा दर्जन शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीण जमा हो गए। फिलहाल बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस शवों की पहचान के प्रयास कर रही है।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही महिलाओं से भरी थी नाव

Advertisement

रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जा रहीं महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी की बीच धारा में पलट गई थी। इसमें 32 लोग लापता हो गए थे। जबकि 15 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। तीन शव बरामद कर लिए थे। गुरुवार को दोपहर तीन बजे मर्का थाना क्षेत्र से फतेहपुर के असोथर जा रही नाव यमुना नदी के बीच धार में पहुंची तो पतवार टूट गई। नाव डगमगाने लगी। इसी बीच कई यात्री नाव से कूद पड़े। इससे नाव पलट कर नदी में डूब गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें