बाइक को टक्कर मारकर डिवाइडर में घुसी कार, तीन घायल

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार स्थित मालनवासा चौराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार समीप ही डिवाइडर में जा घुसी जिससे उसके एयरबैग भी खुल गए। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन और कार चालक घायल हो गए।
Advertisement
मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह 11.15 बजे त्रिवेणी विहार स्थित मालनवासा चौराहे से बाइक से जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और फिर डिवाइडर में जा घुसी। इससे उसके आगे के दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे में कार का अगला और बाइक पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक का नाम राहुल निवासी वल्लभनगर है जो नशे की हालत में बताया जा रहा है। तीनों घायलों को लोगों ने अस्पताल भिजवाया है।
Advertisement
View this post on Instagram
Advertisement









