Advertisement

बाधक भवन नहीं हटाने पर इंजीनियर का 15 दिन का कमिश्नर ने वेतन काटा

उज्जैन। सिंहस्थ निर्माण कार्य में काम की क्वालिटी की परख खुद अफसर कर रहे हैं। शुक्रवार को गदापुलिया-जयसिंहपुरा मार्ग चौड़ीकरण का काम देखने निकले निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने ऑटो लेवल मशीन से नाली का लेवल चैक किया। इस मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे भवन नहीं हटने पर कमिश्नर इतने नाराज हुए कि उन्होंने सहायक यंत्री दीपक शर्मा का 15 दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सड़क निर्माण की गुणवत्ता कमजोर मिलने पर भी नाराजगी जताई और संबंधित कंपनी पर 5 लाख का जुर्माना लगा दिया। निगम कमिश्नर गदापुलिया, रविशंकर नगर, जयसिंहपुरा, लालपुल ब्रिज रोड चौड़ीकरण कार्य का मुआयना करने निकले थे। रविशंकर नगर-जयसिंह पुरा होते हुए लालपुल रोड 1.35 किमी लंबा है। इसे 18.95 करोड़ की लागत से 24 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इधर, नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने रामघाट क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य देखे एवं नगर निगम के झोन ६ में नेशनल लोक अदालत का अवलोकन किया। इस दौरान संपत्तिकर दाताओं से भी चर्चा की।

Advertisement

Related Articles

Write a review