Advertisement

बाबा महाकाल के समक्ष अभिनेत्री जयाप्रदा ने लगाया ध्यान

नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन

Advertisement

उज्जैन। सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन आईं गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री एवं राज्यसभा की पूर्व सदस्य जयाप्रदा दोपहर में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने देहरी से ही भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर कुछ देर के लिए ध्यान भी लगाया। पूजन-अभिषेक के बाद उन्होंने मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि अभिनेत्री जयाप्रदा शुक्रवार सुबह टॉवर सिंधी समाज की वाहन रैली में शामिल हुई थीं। उनके साथ अभिनेता आफताब शिवदासानी भी थे।

महाकाल के दरबार में ‘आशुतोष’

Advertisement

इधर, शाम को जाने माने अभिनेता आशुतोष राणा ने भी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। धोती-कुर्ता पहने आशुतोष राणा ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में राणा ने कहा कि गुरुवार से हमारा नववर्ष शुरू हुआ है तो बीते वर्ष के लिए धन्यवाद देने और नववर्ष में सब शुभ हो, इसके लिए भगवान महाकाल को दंडवत प्रणाम करने आया हूं। उनकी बड़ी कृपा है कि ऐसा अवसर मिल ही जाता है जब वह अपने दर्शन करने का अवसर प्रदान कर देते हैं। अभिभूत हूं, आनंदित हूं और उन्हीं से सबके मंगल की कामना करता हूं। भगवान महाकाल पूरे विश्व, पूरे धर्म और सबका कल्याण करें। आपको बता दें कि आशुतोष राणा भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। वह कई बार यहां आ चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें