बारात में पनपा विवाद रंजिश में बदला, युवक घायल

उज्जैन। बारात में नाचते वक्त परिजनों में हुआ मामूली विवाद बारात के घर लौटने के बाद उग्र हो गया। जिसमें चाचा ने अपने परिवार के साथ मिलकर भतीजे को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घटना रणायरा गांव की है। यहां से एक बारात 18 फरवरी को चितावलिया गांव गई थी। जहां नाचते वक्त रणायरा निवासी कमल के 10 वर्षीय बेटे अर्जुन से उसके काका का बेटा जितेंद्र विवाद कर रहा था।

मना करने पर जितेंद्र ने कमल से विवाद किया। लेकिन मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझा दिया। बारात लौटने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और सोमवार की रात कमल पर उसके चाचा कमल ने बेटे जितेंद्र, पत्नी लालकुंवर और बेटी रीना के साथ लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें कमल बुरी तरह घायल हुआ है। जिला अस्पताल में कमल का इलाज किया जा रहा है। घट्टिया थाने की पानबिहार चौकी द्वारा कार्रवाई की जा रही है।









