Advertisement

बालिका से छेड़छाड़, ऑटो चालक पर पाक्सो एक्ट में केेस दर्ज

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के लोहारपट्टी में शनिवार शाम ऑटो चालक ने 13 साल की बालिका से छेड़छाड़ की। पुलिस ने उसके मामले में केस दर्ज किया है। टीआई तरूण कुरील ने बताया ऑटो चालक फारूख ने 13 साल की बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने उससे बात की और फिर पीछा करने लगा।

Advertisement

उसकी हरकतों को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बालिका डरकर रोने लगी। परिजनों ने बालिका को लेकर नीलगंगा थाना पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने फारूख निवासी नलिया बाखल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें