Advertisement

बीते 24 घंटे में 1647 मौतें, 74 दिनों बाद सबसे कम कोरोना एक्टिव केस

कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में अब धीरे-धीरे पूरी तरह से मंद पड़ गई है। अब देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 74 दिनों बाद सबसे कम रह गए हैं। साथ ही लगातार 5 दिन तक नए कोरोना संक्रमण के मामले भी 70 हजार से कम आ रहे हैं।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में 60,753 नए कोरोना केस आए और 1647 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं एक दिन में 97,743 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि शुक्रवार को 38,637 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले गुरुवार को 62,480 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। गौरतलब है कि देश में अब कोरोना महामारी का रिकवरी रेट बढ़कर 96.16 फीसद हो गया है और प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 2.98 फीसद है।

बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,00,085 वैक्सीन लगाई गईं। इसके अलावा 97,743 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए। देश में महामारी से बचाव के लिए 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अभी तक 27,23,88,783 खुराकें कोरोना वैक्सीन की दी जा चुकी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें