बीमारी से जूझ रही महिला ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

अस्पताल में चार दिन तक इलाज चला
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:दो साल से मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला ने पिछले दिनों जहर खा लिया। अस्पताल में चार दिन तक इलाज चला लेकिन जहर पूरे शरीर में फैल गया और सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर रात के समय जिला अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया।
पुलिस ने बताया खाचरौद के बिरयाखेड़ी की रहने वाली साधना पति जितेंद्र सेजू उम्र 35 साल ने धनतेरस वाले दिन 10 नवंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल लेकर आए थे। यहां चार दिन तक उपचार चला लेकिन पूरे शरीर में जहर फैल गया था जिसके कारण मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। मृतिका के भाई श्रवण देपन निवासी सोडंग ने बताया दो साल पहले कोरोना काल के दौरान तबीयत खराब हुई थी।तभी से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
पेट में हमेशा दर्द की शिकायत रहती और गर्दन में दर्द बना रहता था। उसका इलाज भी करवा रहे थे। मृतिका के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।









