बेटे की शादी की पत्रिका बांट रहे पिता की दुर्घटना में मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इकलौते बेटे की शादी की पत्रिका बांट रहे पिता की कल मंगलवार रात को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा बुधवार रात को मंगरोला-रतनाखेड़ी गांव के बीच हुआ है। देवास रोड स्थित करछली गांव निवासी कालूराम पिता आत्माराम बाघेला (52) के बेटे की 28 फरवरी को शादी है। विवाह समारोह 22 फरवरी को माता पूजन के साथ शुरू होने वाला था।

Advertisement
मंगलवार को कालूराम बडऩगर में रिश्तेदारों को शादी की पत्रिका बांटने गया था। वहां से लौटते वक्त बडऩगर रोड पर रतनाखेड़ी गांव के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Advertisement









