बेदर्द वार्डन… कक्षा में नाबालिग छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान का मामला

उज्जैन। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान (गुरुकुल) में वार्डन ने नाबालिग छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटा। इस दौरान छात्र चीखता रहा लेकिन वार्डन को उस पर तरस नहीं आया, वह उसे मारता रहा। घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वार्डन ने छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सोने की बात पर पीटा।
दरअसल, वायरल वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित परिसर के एक कमरे का बताया जा रहा है। इसमें वार्डन दत्तदास शेवड़े छात्र से सवाल-जवाब करते हुए उसे बेंत से पीट रहा है। शेवड़े सामवेद राणायनी शाखा में पदस्थ हंै और उनके पास वार्डन की भी जिम्मेदारी है। घटना के दौरान उसी कमरे में मौजूद किसी ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जो शनिवार को सामने आया। किया। मामले को लेकर संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छुट्टी होने से प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका।









