Advertisement

बोर्ड परीक्षा 10 से, थानों में पहुंची गोपनीय सामग्री नकल रोकने के लिए 10 केंद्रों पर लगेंगे जैमर

90 प्रतिशत रिजल्ट का लक्ष्य, 40 हजार से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की वर्ष-2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ अब अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। दशहरा मैदान स्थित शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इस सामग्री में प्रश्न-पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट शामिल हैं, जिन्हें वितरण के तुरंत बाद संबंधित क्षेत्रों के थानों में पूरी पारदर्शिता के साथ जमा करा दिया गया है। अब प्रशासन का पूरा ध्यान नकल पर सख्ती से नकेल कसने और विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

जिला शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा संचालन को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए एक विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत परीक्षा के दिन प्रत्येक केंद्र के लिए गोपनीय सामग्री निर्धारित समय से ठीक एक घंटे पहले थाने से प्राप्त की जाएगी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही है। जिले में इसके लिए कुल 151 केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement

तकनीक के पहरे में अतिसंवेदनशील केंद्र
प्रशासन ने जिले के 10 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है। इन केंद्रों पर नकल और अन्य अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए जैमर लगाने की तैयारी की जा रही है। इन जैमर्स के जरिए परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा

Advertisement

इस वर्ष जिले से 40 हजार173 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। पिछले तीन वर्षों में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की संख्या में मामूली गिरावट आई है, लेकिन कक्षा 12वीं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि अब छात्र 10वीं के बाद पढ़ाई छोडऩे के बजाय 12वीं तक अपनी शिक्षा जारी रखने के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं।

10वीं से ज्यादा 12वीं में परीक्षार्थी

उज्जैन में 10वीं के मुकाबले 12वीं के परीक्षार्थियों में बढ़ोत्तरी, प्राइवेट छात्रों की संख्या भी बढ़ी

12वीं की परीक्षा 10 फरवरी और 10वीं की 13 फरवरी से शुरू।

जिले में कुल 151 केंद्र बनाए गए (10वीं-77, 12वीं-74)।

10 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर मोबाइल और गैजेट्स रोकने के लिए जैमर लगेंगे।

 पिछले साल के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए इस बार 90 प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट।

वर्ष 2025 में उज्जैन ने इतिहास रचा था, 10वीं का रिजल्ट 17 प्रतिशत उछाल के साथ 75.49 प्रतिशत रहा था, वहीं प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले के 6 छात्रों ने जगह बनाई थी।

Related Articles

Write a review