Advertisement

भाभी जी घर पर हैं की सौम्या टंडन पर फेक आईडी बनवाकर वैक्सीन लगवाने का आरोप

वैक्सीनेशन के लिए फर्जीवाड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा के बाद वैक्सीन के लिए फेक ID बनाने का आरोप ‘भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन पर भी लगा है। ठाणे नगर निगम द्वारा ID कार्ड की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। आरोप है कि एक्ट्रेस ने एक स्वास्थ्यकर्मी का IDकार्ड बनवाकर अपना टीकाकरण करवाया था। ठाणे नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 21 फर्जी ID कार्ड के बारे में जानकारी मिली है, जिनका इस्तेमाल कर नियम के खिलाफ वैक्सीनेशन करवाया गया था। बता दें कि वैक्सीन की कमी के संकट के देखते हुए फिलहाल 18 से 44 साल की उम्र के व्यक्तियों के लिए वैक्सीनेशन के प्रोग्राम को स्थगित किया गया है। ताकि वैक्सीन के जितने भी डोज उपलब्ध हैं उन्हें 45 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को देने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सके।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Advertisement

वैक्सीनेशन के दौरान धांधली का पता लगने के बाद ठाणे नगर निगम ने डॉ विश्वास केलकर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की थी। यह कमेटी वैक्सीन लगवाने वाले सरकारी लोगों के ID कार्ड की जांच कर रही थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review