Advertisement

भीषण हादसा : बस-ट्रक की भिड़ंत, 10 की मौत

नासिक-शिरडी राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया. शिर्डी दर्शन के लिए जा रही साईं भक्तों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की सूचना मिल रही है. ये हादसा शिर्डी हाईवे पर पाथरे के पास हुआ.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 45 से 50 लोग सवार थे. ये सभी मुंबई के अंबरनाथ के रहने वाले थे. जिन 10 यात्रियों की मौत हुई है उनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को साईंबाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है. हालांकि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें