Advertisement

भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार के एक मामले में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने यह कार्रवाई की है। Chandrababu Naidu के साथ ही उनके बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ तिरुपति के अन्नपूर्णा सरुकुलु केंद्र में विरोध प्रदर्शन किया।कथित भ्रष्टाचार के इस मामले में साल 2021 में एफआईआर दर्ज की गई थी। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री मेरुगा नागार्जुन ने जनता का पैसा लूटने के आरोप में चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की मांग की थी।

ताडेपल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, ‘कैश फॉर वोट मामले में भागने से पहले चंद्रबाबू ने हैदराबाद में लेक व्यू गेस्ट हाउस की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय पर 10 करोड़ रुपये और खर्च किए। चार्टर्ड उड़ानों के लिए 100 करोड़ रुपये और धर्म पोराटा दीक्षा पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए।”’हमारे मुख्यमंत्री ने उनकी तरह जनता का पैसा बर्बाद नहीं किया, बल्कि लोगों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 2.31 लाख करोड़ रुपये वितरित किए।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें