Advertisement

मई में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,इस तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा

उत्तराखंड के चार धामों में से एक और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई, सोमवार, की सुबह 5 बजे खोले जाएंगे। हर साल शिवरात्रि पर ही केदारनाथ के कपाट खोलने की तारीख तय की जाती है। उत्तराखंड के तीन अन्य धाम बद्रीनाथ के कपाट 18 मई को और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया (14 मई) को खोले जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक 14 मई को केदारनाथ की चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम की ओर प्रस्थान करेगी। 14 मई को फाटा, 15 मई गौरीकुंड, 16 मई की शाम डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 17 की सुबह मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।शिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमांशंकर लिंग भी उपस्थित थे। कपाट खोलने की तारीख घोषित करने से पहले की पूजा वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने की। इस साल बागेश लिंग को केदारनाथ धाम का पुजारी नियुक्त किया गया है। मदमहेश्वर मंदिर में शिवलिंग स्वामी, विश्वनाथ मंदिर में शशिधर लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर में गंगाधर लिंग को पुजारी घोषित किया गया है। इनके साथ ही शिवशंकर लिंग अतिरिक्त पुजारी रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review