Advertisement

मध्यप्रदेश को रेल बजट में मिले 15188 करोड़ इनमें से 1 हजार करोड़ रु. सिंहस्थ पर खर्च होंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेल बजट में मध्यप्रदेश को 15,188 करोड़ रुपए मिले हैं, इनमें से १ हजार करोड़ रुपए सिंहस्थ कामों पर खर्च होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में बताया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे अपनी तैयारी कर रही है। रेलवे का सबसे ज्यादा फोकस यात्री सुविधाओं पर है। सिंहस्थ में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। रेल संचालन एवं यात्री सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Advertisement

मप्र में 100 फीसदी रेल लाइनों का विद्युतीकरण पूरा
रेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1,18.379 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत न्यू ट्रैक्स प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। प्रदेश में 100 प्रतिशत रेल लाइनों को विद्युतीकरण हो गया है। अमृत स्टेशन योजना के तहत मध्यप्रदेश के 80 स्टेशनों को 3,163 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर 1283 फ्लायओवर और रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 4591 रूट किमी रेलमार्ग पर कवच प्रणाली कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

पिछले साल से 10-20 फीसदी तक ज्यादा राशि मिलेगी
इस बार के रेल बजट में प्रदेश को अच्छी राशि मिली है। इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन, इंदौर-दाहोद रेल लाइन, महू-खंडवा गेज कन्वर्जन को पिछले साल के मुकाबले 10 से 20 फीसदी तक ज्यादा राशि का आवंटन किया गया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन को सिंहस्थ के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। माधवनगर साइड वाले हिस्से का विकास इसमें शामिल है। इसी के साथ उज्जैन से जुड़े पांच अन्य स्टेशन विक्रमनगर, पिंगलेश्वर, पंवासा, चिंतामन गणेश और नईखेड़ी पर भी बुनियादी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें