मध्यप्रदेश : पूर्व BJP जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

मध्यप्रदेश : पूर्व BJP जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. राम नरेश यादव की बहू रोशनी यादव ने मंगलवार को कांग्रेस जॉइन की।
भोपाल में कमलनाथ के सामने उन्होंने सदस्यता ली। रोशनी ने सोमवार को BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वे निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य हैं और निवाड़ी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष थीं।
2018 के चुनाव में भी निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट से BJP की ओर से टिकट की दावेदारी कर रही थीं। इसके बाद पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी उन्होंने दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।