Advertisement

मध्यप्रदेश :लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, बांध लबालब

मध्यप्रदेश में पिछले 3-4 दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश के कई डैम लबालब हो गए है। जिसके बाद 10 डैमों के गेट खोलने पड़े हैं। बरगी, तवा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, यशवंत सागर, सतपुड़ा, माचागोरा, पारसडोह, गंभीर, शिप्रा बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रतलाम का केदारेश्वर झरना भी बह निकला। रतलाम-नागदा में पटरियों पर पानी आ गया है। खंडवा, नर्मदापुरम और विदिशा में नदियां उफान पर आने से रास्ता बाधित हो गया है। उज्जैन में लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया।

Advertisement

बैतूल का कालापानी कहे जाने वाले भीमपुर में तो जैसे बादल ही फट गए। पिछले 24 घंटे (शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक) में यहां इतना तेज पानी गिरा कि आंकड़ा 17.51 इंच पर पहुंच गया। यहां नदी उफान पर आ गई। लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

खंडवा में ओंकारेश्वर बांध के सभी 23 गेट 6 मीटर तक खोले गए हैं। 8 टरबाइन से और गेट से 30 हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।रतलाम में भारी बारिश की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।

Advertisement

उज्जैन में शिप्रा उफान पर है। रामघाट के कई मंदिर डूब गए हैं। छोटे पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। गंभीर बांध के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।यशवंत सागर डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं। इससे शहर के सभी तालाब पूरी क्षमता तक भर गए हैं।

खंडवा में इंदिरा सागर बांध के सभी 20 गेट खोल दिए गए। इन गेटों की मदद से पानी छोड़ा जा रहा है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां नर्मदा का जलस्तर आज सुबह 963.10 फीट पर पहुंच गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें