Advertisement

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। पिछली लिस्ट में तीन नाम बदले गए हैं। 230 में से 229 पर नाम सामने आ गए हैं।उज्जैन दक्षिण से चेतन यादव को मिला टिकट. आमला सीट पर अब तक निर्णय नहीं हो सका है।

Advertisement

बता दें कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन आई थी। पहली सूची में कई सीटों पर विरोध और बगावत के बाद कई दौर की बैठक के बाद यह नाम तय किए गए हैं।

पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें 69 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पांच विधायकों के टिकट काट दिए थे। पहली सूची में अधिकतर जगह पूर्व प्रत्याशियों को ही मौका दिया गया। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दिया गया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें