मध्य प्रदेश:पुलिस विभाग में 59 अधिकारियों के तबादले

एएसपी आकाश भूरिया और इंद्रजीत बाकलवार का तबादला,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर से आएंगे एएसपी जयंत सिंह राठौर
29 DSP प्रमोट कर एडिशनल SP बनाए गए
19 TI को मानसेवी DSP भी बनाया
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 29 DSP प्रमोट कर एडिशनल SP बनाए गए हैं। 59 ASP के ट्रांसफर हुए। मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने दो सीनियर IPS के प्रमोशन किए हैं। गृह विभाग ने 19 TI को मानसेवी DSP भी बनाया है। ये आदेश सोमवार को जारी हुए।
उज्जैन:विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन इन दिनों आईपीएस, आईएएस, आईएफएस के साथ साथ विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों के तबादले कर रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार सुबह शिवराज सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।पुलिस विभाग में 50 से अधिक अधिकारियों के तबादले हुए
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा प्रदेश में एडिशन एसपी स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। उज्जैन में पदस्थ एडिशनल एसपी आकाश भूरिया को देवास और एडिशनल एसपी इंद्रजीत बाकलवार को धार स्थानांतरित किया गया है।
जबकि इंदौर में पदस्थ एडिशन एसपी जयंत सिंह राठौर को उज्जैन एडिशनल एसपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। दोनों एडिशन एसपी के जाने के बाद उज्जैन में एडिशनल एसपी के पद रिक्त रहेंगे। संभव है कि जल्द ही एक और एडिशनल एसपी का उज्जैन में पदस्थ किए जाएं।
ये DSP प्रमोट हुए…
19 TI प्रमोट होकर मानसेवी DSP बने
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस रेगुलेशन के नियम 48 के तहत 19 निरीक्षकों को मानसेवी DSP बनाया है। इनमें 6 निरीक्षक, 5 कंपनी कमांडर, दो निरीक्षक (रेडियो), दो निरीक्षक (स्पेशल ब्रांच), 4 निरीक्षक (शीघ्र लेखकों) को प्रमोट किया है।