Advertisement

मध्य प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट

भोपाल: मध्य प्रदेश में ठंड में दस्तक दे दी है, अधिकांश शहरों का तापमान तेजी से गिरा है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को भी प्रदेश की अधिकांश जिलों में ठंडक महसूस हुई।

Advertisement

वहीं कुछ जिलों में शाम को ठंडी हवाएं चली, इस बीच सबसे आश्चर्यजनक घटनाक्रम भोपाल जिले में देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।भोपाल के पड़ोसी जिले रायसेन में सबसे कम 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो रायसेन में प्रदेश में सबसे कम 12.8 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 12.4, भोपाल में 12.8, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 11, ग्वालियर में 13.6, इंदौर में 15.6, उज्जैन में 14, बैतूल में 14, धार में 13.8, जबलपुर में 14.4, रीवा में 14, नौगांव में 13.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ

Advertisement

.अधिकतम तापमान की बात की जाए तो ताम्हू और खरगोन में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में 30.1, ग्वालियर में 28.5, इंदौर में 29.8, पचमढ़ी में 28, उज्जैन में 30 और छिंदवाड़ा में 29.7, जबलपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें