Advertisement

मध्य प्रदेश :ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौत

राजधानी भोपाल से 400 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक ट्रेनर विमान के पायलट की मौत हो गई।एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार रात करीब 11.30 बजे हुई इस घटना में विमान में सवार एक प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया।

Advertisement

चोरहट्टा पुलिस थाने के प्रभारी जे पी पटेल ने कहा कि विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान चोरहट्टा हवाई पट्टी से तीन किमी दूर एक मंदिर के गुंबद और एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में कैप्टन विशाल यादव (30) की मौत हो गई, जबकि प्रशिक्षु पायलट अंशुल यादव को चोटें आईं और उन्हें सरकारी संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

जिले के अधिकारियों ने कहा कि रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक ननवनीत भसीन घटनास्थल पर हैं और दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें