Advertisement

मध्य प्रदेश: ‘सीरियल किलर’ का खौफ

मध्य प्रदेश के सागर जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सीरियल किलर की जबरदस्त दहशत है। एक के बाद एक हुए कत्लों के बाद पुलिस के भी हाथ पैर फूले हुए हैं। हत्यारें के निशाने पर सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड होते हैं। और हमला तब करता है जब गार्ड नींद में होते हैं। अब तक 3 हत्याएं की गई हैं। और इन हत्याओं का जुड़ाव तब सामने आया जब दूसरे मृतक का मोबाइल फोन तीसरे के शव के पास मिला। जानकारी के अनुसार हत्यारा रात के अंधेरे में आता है। और उसके निशाने पर सिक्योरिटी गार्ड होते हैं। वह उनके सिर पर पत्थर, लाठी, डंडा,या जो भी मिल जाए उससे ही वार करता हैं। वह अब तक में चार लोगों को अपना निशाना बना चुका हैं। और पिछले 72 घंटे में वह तीन हत्याएं कर चुका हैं।

Advertisement

वहीं चारों वारदातों का पैटर्न एक जैसा होने के चलते आशंका है कि हत्यारा सिर्फ एक ही है। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। कई थानों के साथ साइबर की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। हालांकि पुलिस को चौथे शिकार से कुछ सुराग मिलने की उम्मीद हैं।

बता दें कि मंगल अहीरवार नामक एक गार्ड को उसने मंगलवार रात को अपना शिकार बनाया। मंगल की जान तो बच गई, लेकिन अभी काफी गंभीर हालत में है। पुलिस इस उम्मीद में है कि किसी तरह बस इसकी जान बच जाए और वो इस सीरियल किलर के बारे में कुछ बता सकें। मंगल अहीरवार पर हमला मोती नगर थाना क्षेत्र में हुआ। इससे पहले दो मामले कैंट और सिविल लाइन थाने से सामने आया था।

Advertisement

ये वारदातें इस साल मई महीने में शुरू हुई जब सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक गार्ड मृत मिला था। 58 साल का उत्तम रजक एक ओवरब्रिज के लिए नाइट ड्यूटी करता था। और उस पर हमला तब हुआ जब वह सो रहा था। वहीं सिर पर वार करने के बाद आरोपी ने उसके चेहरे पर जूता रख दिया था।

इस वारदात के बाद पुलिस इसे रूटीन केस ही समझ रही थी, लेकिन मंगलवार सुबह गार्ड शंभू शरण दूबे का शव मिलने के बाद दहशत फैल गई। उसके सिर पर पत्थर या हथोड़े जैसी किसी भारी चीज से वार किया गया था। और उसपर भी हमला सोते वक्त ही किया गया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से खून से सना एक पत्थर मिला।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को स्टोनमैन नाम दिया है। पुलिस अब तक इन हत्याओं के लिए किसी साइको किलर के जिम्मेदार होने से इनकार कर रही है। बीते बुधवार को सागर पुलिस हेडक्वार्टर में आरोपी को पकड़ने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। और हर पुलिसकर्मी को एक अलग रोल दिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी एक से अधिक भी हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने एक संदिग्ध का स्केच भी जारी किया है। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह भी उनका सहयोग करें। और अगर कोई संदेश उनकी नजर में आता है तो फौरन पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें