मल्लखंब के विशेष शिविर में हुआ पूजन

उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय विश्व मल्लखंब दिवस के उपलक्ष्य में मप्र मल्लखंब एसोसिएशन एंव लोकमान्य टिळक सांस्कृतिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में योग केंद्र पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता म.प्र.मल्लखंब एसोसिएशन अध्यक्ष सोनू गेहलोत ने की। मुख्य अतिथि किशोर खण्डेलवाल थे। एसोसिएशन के सचिव किशोरीशरण श्रीवास्तव ने मल्लखंब खेल के महत्व, विभिन्न विधा एंव खेल में भविष्य तथा मल्लखंब दिवस के बारे में अवगत करवाया। लोकमान्य टिळक सांस्कृतिक न्यास के कार्यापालन अधिकारी गिरिश भालेराव, वरिष्ठ खिलाडी लीलाधर कहार, मुजाहिद बेग, वैष्णवी कहार, इंद्रजीत नागर आदि उपस्थित थे। संचालन शिवांश कौशल ने किया।
Advertisement
Advertisement









