महंगाई का झटका: नए साल के पहले दिन महंगा हुआ गैस सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस कीमतों की समीक्षा करती है। ताजा खबर यह है कि नए साल के पहले दिन कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) का दाम 25 रुपए बढ़ाया गया है।
Advertisement
अच्छी बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 kg) के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
कमर्शियल सिलेंडर बढ़ाए जाने और घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं होने का सिलसिला पिछले महीनों से चल रहा है। पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement









