Advertisement

महाकाल की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार

बहन, भांजी और बेटे ने भी किए दर्शन; शिखर धवन और साइना नेहवाल ने भी लिया आशीर्वाद

Advertisement

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज 3 सेलिब्रिटीज ने हाजिरी दी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बर्थडे पर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। अक्षय के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वे भस्म आरती में भी शामिल हुए।

एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘मिशन रानीगंज’ की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की। क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए। बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भी बाद में महाकाल मंदिर पहुंचीं। वे भोग आरती में शामिल हुईं।इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म OMG-2 की शूटिंग के लिए अक्टूबर 2021 में उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

Advertisement

भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। अक्षय ने धोती – सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता – पायजामा पहना हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। पं. आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें