Advertisement

महाकाल मंदिर में नई दर्शन व्यवस्था लागू

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सावन सोमवार पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाली श्रद्घालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया है। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर के शंख द्वार से आम श्रद्घालु और गेट नंबर 4 से वीआईपी दर्शन कर सकेंगे। वहीं दर्शन का समय 2 घंटे बढ़ाया गया है। व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को महाकाल मंदिर के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह, प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक केवल प्रीबुकिंग से श्रद्घालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। सावन के पहले सोमवार को सुबह 5 से 11 बजे तक ही दर्शन की व्यवस्था थी, जिसे 2 घंटे बढ़ाकर अब 1 बजे तक कर दिया गया है। वहीं सावन माह में सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक प्रीबुकिंग कराकर भगवान महाकाल के दर्शन व विशेष दर्शन हो सकेंगे।

-सावन माह में प्रत्येक शनिवार, रविवार, सोमवार प्रवेश एवं निर्गम चारधाम से होगा।

Advertisement

-प्रसाद, शीघ्र दर्शन, सामान, जूता स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था चारधाम पार्किंग के पास से रहेगी।

-सोमवार को सामान्य प्रोटोकॉल और शीघ्र दर्शन व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी।

Advertisement

-कोविड प्रोटोकॉल के तहत वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 48 घंटे की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी।

-पुजारी, पत्रकार, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के प्रवेश की व्यवस्था गेट नंबर 4 से होगी।

-हार फूल आदि की बिक्री त्रिवेणी संग्रहालय मार्ग पर होगी।

-महाकाल घाटी और बेगमबाग मार्ग पर दर्शनार्थियों का आवागमन बंद रहेगा।

सोमवार को निकलने वाली सवारी की व्यवस्था

-सभामंडप में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

-सवारी में केवल कहार, पुजारी, पुलिस और महाकाल मंदिर के 5 कर्मचारी रहेंगे।

-मार्ग पर सजावट, बाहरी अन्य व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

-रामघाट व सवारी मार्ग पर भीड़ और आमजन के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

-रामघाट पूजन स्थल पर केवल पुजारी रहेंगे।

सवारी मार्ग: बड़ा गणेश, हरसिद्धि चौराहा, झालरिया मठ से रामघाट और वापसी में रामघाट से हरसिद्घि पाल, हरसिद्धि मंदिर, बड़ा गणेश होकर महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

-सवारी के दौरान आसपास के सभी मार्ग बंद रहेंगे।

Related Articles

Write a review