Advertisement

महाकाल मंदिर में पुजारी ने कर्मचारी को पीटा

कार्रवाई के लिए प्रबंध समिति को शिकायत का इंतजार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल मंदिर में व्हीलचेयर से पैर टकराने से नाराज पुजारी ने कर्मचारी को पीट दिया। घटना मंदिर के कैमरे में कैद है। इसके बाद भी मंदिर प्रबंध समिति को कार्रवाई के लिए शिकायत का इंतजार है। मंदिर प्रबंध समिति ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया।

महाकाल मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार को सुबह सुरक्षा कंपनी के कर्मचारी को जमकर थप्पड़ मारे। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मंदिर में केएसएस कंपनी का कर्मचारी भगवान जयपाले व्हीलचेयर से दिव्यांग श्रद्धालु को दर्शन कराने ले जा रहा था। मंदिर के अंदर काले गेट के आगे सहायक पुजारी मंगेश गुरु खड़े थे। इसी दौरान व्हीलचेयर पुजारी के पैर से टकरा गई। इसी बात पर पुजारी नाराज हो गए। उन्होंने भगवान जयपाले को एक के बाद एक लगातार थप्पड़ जड़े।

Advertisement

लिखित शिकायत नहीं मिली

मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने बताया कि कर्मचारी की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। कर्मचारी मंदिर में कार्यरत केएसएस कंपनी का है। उसकी शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें