Advertisement

महाकाल मंदिर में राजनेताओं का जमावड़ा

भगवान महाकाल को डिप्टी सीएम ने किया नमन, प्रभारी मंत्री भी पहुंचे

Advertisement

उज्जैन। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजन किया। इसके बाद नंदी महाराज का जलाभिषेक भी किया। दर्शन के बाद मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि सभी को सुखी रखें, सभी का कल्याण हो, सभी निरोगी रहें। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से मानव जीवन की रक्षा करें। उनके चरणों में यही प्रार्थना है कि सब पर कृपा बनाए रखें।

प्रभारी मंत्री ने भी किए दर्शन

Advertisement

उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा का ध्यान किया। दर्शन के बाद उन्होंने आगामी सिंहस्थ को लेकर बताया कि सिंहस्थ में ३० करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सरकार की पूरी तैयारी है। एक दिन में यदि 10 करोड़ श्रद्धालु भी भगवान महाकाल के दर्शन करने और शिप्रा में स्नान करने आएंगे तो उनके लिए व्यवस्था की जा रही है।

राजस्थान के मंत्री ने भी किए दर्शन

Advertisement

इसके अलावा राजस्थान सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनसे देश के १४० करोड़ लोगों के कल्याण की प्रार्थना की है। मेरी कामना है कि पूरे विश्व में शांति हो।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें