महिला अकाउंटेंट की दिलेरी… गांजा बेचने वाले पति को गिरफ्तार करवाया

इंदौर पुलिस कमिश्नर को वीडियो भेजकर दी जानकारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर। मल्हारगंज इलाके की एक अकाउंटेट महिला ने दिलेरी दिखाते हुए पति को ही गांजा और स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार कराया है। महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को वीडियो भेजकर पति बुद्ध किरण भिड़े के कॉलेज और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को नशीली सामाग्री सप्लाई करने की जानकारी दी थी। महिला ने मादक पदार्थों (स्मैक-गांजा) से जुड़ा एक वीडियो भी कमिश्नर को भेजा था। वीडियो देखने के बाद कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित पान दुकान पर दबिश देकर पति बुद्ध किरण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को उसके घर भी ले गई, जहां से गांजा भी जब्त किया गया है। लसूडिय़ा पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सनावद के पास धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति और छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति से मादक पदार्थ खरीदता था। महिला ने पुलिस कमिश्नर को बताया था कि पति पान दुकान चलाता है। वह घर से ही नशीली पुडिय़ों की बिक्री कर रहा है। मेरे परिवार पर गलत असर पड़ रहा है।








